बूढ़े की बात सुन रामनारायण और चुन्नी लाल चुप हो गए, बल्कि शरमाकर सिर नीचा कर लिया। बूढ़ा दारोगा वहां से रवाना हुआ और शिवदत्त के पास पहुंचकर इन दोनों ऐयारों के गिरफ्तार करने का हाल कहा। महाराज ने खुश होकर बाकर अली को इनाम दिया और खुशी-खुशी खुद रामनारायण और चुन्नी लाल को देखने आए।
बद्रीनाथ, पन्नालाल और ज्योतिषी जी को भी मालूम हो गया कि हमारे साथियों में से दो ऐयार पकड़े गए। अब तो एक की जगह तीन आदमियों के छुड़ाने की फिक्र करनी पड़ी।
कुछ रात गए ये तीनों ऐयार घूम-फिरकर शहर के बाहर की तरफ जा रहे थे कि पीछे से एक आदमी काले कपड़े से अपना तमाम बदन छिपाए लपकता हुआ उनके पास आया और लपेटा हुआ एक छोटा-सा कागज उनके सामने फेंक और अपने साथ आने के लिए हाथ से इशारा करके तेजी से आगे बढ़ा।
बद्रीनाथ ने उस पुर्जे को उठाकर सड़क के किनारे एक बनिए की दुकान पर जलते हुए चिराग की रोशनी में पढ़ा, सिर्फ इतना ही लिका था- 'भैरो सिंह'। बद्रीनाथ समझ गए कि भैरो सिंह किसी तरकीब से निकल भागा है और यही जा रहा है। बद्रीनाथ ने भैरो सिंह के हाथ की लिखावट भी पहचानी।
भैरो सिंह पुर्जा फेंककर इन तीनों को हाथ के इशारे से बुला गया था और 10-12 कदम आगे बढ़कर अब इन लोगों के आने की राह देख रहा था।
बद्रीनाथ वगैरह खुश होकर आगे बढ़े और उस जगह पहुंचे जहां भैरो सिंह काले कपड़े से बदन को छिपाए सड़क के किनारे आड़ देखकर खड़ा था। बातचीत करने का मौका न था, आगे-आगे भैरो सिंह और पीछे-पीछे बद्रीनाथ, पन्नालाल और ज्योतिषी जी तेजी से कदम बढ़ाते शहर के बाहर हो गए।
रात अंधेरी थी। मैदान में जाकर भैरो सिंह ने काला कपड़ा उतार दिया। इन तीनों ने चंद्रमा की रोशनी में भैरो सिंह को पहचाना- खुश होकर बारी-बारी से तीनों ने उसे गले लगाया और तब एक पत्थर की चट्टान पर बैठकर बातचीत करने लगे...
बद्रीनाथ- भैरो सिंह, इस वक्त तुम्हें देखकर तबियत बहुत ही खुश हुई!
भैरो सिंह- मैं तो किसी तरह छूट आया, मगर राम नारायण और चुन्नीलाल बेढब जा फंसे हैं।
ज्योतिषी जी- उन दोनों ने भी क्या धोखा ही खाया।
भैरो सिंह- मैं उनके छुड़ाने की भी फिक्र कर रहा हूं।
पन्नालाल- वह क्या?
भैरो सिंह- सो सब कहने-सुनने का मौका तो रातभर है, मगर इस समय मुझे भूख बड़े जोर से लगी है, कुछ हो तो खिलाओ।
बद्रीनाथ- दो-चार पेड़े हैं, जी चाहे तो खा लो।
भैरो सिंह- इन दो-चार पेड़ों से क्या होगा? खैर पानी का तो बंदोबस्त होना चाहिए।
बद्रीनाथ- फिर क्या करना चाहिए?
भैरो सिंह-(हाथ से इशारा करके), यह देखो शहर के किनारे जो चिराग जल रहा है अभी देखते आए हैं कि वह हलवाई की दुकान है और वह ताजी पूरियां बना रहा है, बल्कि पानी भी उसी हलवाई से मिल जाएगा।
पन्ना लाल- अच्छा मैं जाता हूं।
भैरो सिंह- हम लोग भी साथ चलते हैं, सभी का इकट्ठा ही रहना ठीक है, कहीं ऐसा न हो कि आप फंस जाएं और हम लोग राह ही देखते रहें।
पन्ना लाल- फंसना क्या खिलवाड़ हो गया!
17 फ़रवरी, 2010
चंद्रकांता संतति - भाग 8
तेज सिंह अपने सामान से तैयार ही थे, उसी वक्त सलाम कर एक तरफ को रवाना हो गए और महाराज रूमाल से आंखों को पोछते हुए चुनार की तरफ...उदास और पोतों की जुदाई से दुखी महाराज सुरेंद्र सिंह घर पहुंचे। दोनों लड़कों के गायब होने का हाल चंद्रकांता ने भी सुना। वह बेचारी दुनिया के दुख-सुख को अच्छी तरह समझ चुकी थी, इसलिए कलेजा मसोस कर रह गई।
जाहिर में रोना-चिल्लाना उसने पसंद न किया, मगर ऐसा करने से उसके नाजुक दिल पर और भी सदमा पहुंचा, घड़ी-भर में ही उसकी सूरत बदल गई। चपला और चंपा को चंद्रकांता से कितनी मुहब्बत थी इसको सबी लोग खूब जानते हैं। दोनों लड़कों के गायब होने का गम इन दोनों को चंद्रकांता से ज्यादा हुआ और दोनों ने निश्चय कर लिया कि मौका पाकर इंद्रजीत सिंह और आनंद सिंह का पता लगाने की कोशिश करेंगी।
महाराज सुरेंद्र सिंह के आने की खबर पाकर वीरेंद्र सिंह मिलने के लिए उनके पास गए और देवी सिंह भी वहां मौजूद थे। वीरेंद्र सिंह के सामने ही महाराज ने सब हाल देवी सिंह से कहकर पूचा कि- 'अब क्या करना चाहिए?'
देवी सिंह- मैं पहले उस लाश को देखना चाहता हूं जो उस जंगल में पाई गई थी।
सुरेंद्र सिंह- हां, तुम उसे जरूर देखो।
जीत सिंह- (चोबदार से) उस लाश को जो जंगल में पाई गई थी, इसी जगह लाने को कहो।
'बहुत अच्छा' कहकर चोबदार बाहर चला गया। मगर थोड़ी ही देर में वापस आकर बोला-
'महाराज के साथ आते जाते न मालू वह लाश कहां गुम हो गई। कई आदमी उसकी खोज में परेशान हैं, मगर पता नहीं लगता।'
वीरेंद्र सिंह- अब फिर हम लोगों को होशियारी से रहने का जमाना आ गया। जब हजारों आदमियों के बीच से लाश गुम हो गई तो मालूम होता है अभी बहुत कुछ उपद्रव होने वाला है।
जीत सिंह- मैंने तो समझा था कि अब जो कुछ थोड़ी-सी उम्र रह गई है, आराम से कटेगी, मगर नहीं, ऐसी उम्मीद किसी को कुछ भी न रखनी चाहिए।
सुरेंद्र सिंह- खैर जो होगा देखा जाएगा, इस समय जो करना मुनासिब है, उसे सोचो।
जीत सिंह- मेरा विचार था कि तारा सिंह को बद्रीनाथ वगैरह के पास भेजते जिसमें वे लोग भैरो सिंह को छुड़ाकर और किसी कार्रवाई में नहीं फंसे और सीथे यहां चले आवें, मगर ऐसा करने को भी जी नहीं चाहता। आज-भर आप और सब्र करें, अच्छी तरह सोचकर कह मैं अपनी राय दूंगा।
पंडित बद्रीनाथ, पन्नालाल, राम नारायण, चुन्नीलाल और जगन्नाथ ज्योतिषी भैरो सिंह ऐयार को छुड़ाने के लिए शिवदत्तगढ़ की तरफ गए। हुक्म के मुताबिक कंचन सिंह सेनापति ने सेर वाले बाबाजी के पीछे जासूस भेजकर पता लगा लिया कि भैरो सिंह ऐयार शिवदत्तगढ़ किले के अंदर पहुंचाए गए हैं, इसलिए इन ऐयारों का पता लगाने की जरूरत न पड़ी, सीथे शिवदत्तगढ़ पहुंचे और अपनी-अपनी सूरत बदलकर शहर में घूमने-लगे, पांचों ने एक-दूसरे का साथ छोड़ दिया, मगर यह ठीक कर लिया था कि सब लोग घूम-फिरकर फलां जगह इकट्ठे हो जाएंगे।
दिन-भर घूम फिरकर भैरो सिंह का पता लगाने के बाद सब ऐयार शहर के बाहर एक पहाड़ी पर इकट्ठे हुए और रात-भर सलाह करके राय कायम करने में काटी। दूसरे दिन ये सब लोग फिर सूरत बदल-बदलकर शिवदत्तगढ़ पहुंचे, जहां भैरो सिंह कैद थे। कई दिनों तक कैद रहने के सबब उन्होंने अपने को जाहिर कर दिया था और असली सूरत में एक कोठरी के अंदर जिसके तीन तरफ लोहे का जंगला लगा हुआ था, बंद थे। उसी कोठरी के बगल में उसी तरह की एक कोठरी और थी जिसमें गद्दी लगाए बूढ़ा दारोगा बैठा था और कई सिपाही नंगी तलवार लिए घूम-घूमकर पहरा दे रहे थे। राम नारायण और चुन्नी लाल उस कोठरी के दरवाजे पर जाकर खड़े हुए और बूढ़े दारोगा से बात-चीत करने लगे।
राम नारायण- आपको महाराज ने याद किया है।
बूढ़ा- क्यों, क्या काम है? भीतर आओ, बैठो, चलते हैं।
राम नारायण और चुन्नी लाल अंदर गए और बोले-
राम नारायण- मालूम नहीं, क्यों बुलाया है, मगर ताकीद की है कि जल्द बुला लाओ।
बूढ़ा- अभी घंटा-भर भी नहीं हुआ जब किसी ने आकर कहा था कि महाराज खुद आने वाले हैं, क्या यह बात झूठी थी?
राम नारायण- हां, महाराज आने वाले थे, मगर अब न आएंगे।
बूढ़ा- अच्छा आप दोनों आदमी इस जगह बैठें और कैदी की हिफाजत करें, मैं जाता हूं।
राम नारायण- बहुत अच्छा।
राम नारायण और चुन्नीलाल को कोठरी के अंदर बैठाकर बूढ़ा दारोगा बाहर आया और चालाकी से झट उस कोठरी का दरवाजा बंद करके बाहर से बोला-'बंदगी! मैं दोनों को पहचान गया कि ऐयार हो! कहिए अब हमारी कैद में आप फंसे या नहीं? मैंने भी क्या मजे में पता लगा लिया। पूछा कि अभी मालूम हुआ था कि महाराज खुद आने वाले हैं, आपने झट कबूल कर लिया और कहा कि- हां आने वाले थे, मगर अब न आएंगे। यह न समझे कि मैं धोखा देता हूं। इसी अक्ल पर ऐयारी करते हो? खैर, आप लोग भी अब इसी कैदखाने की हवा खाइए और जान लीजिए कि मैं बाकर अली ऐयार आप लोगों को मजा चखाने के लिए इस जगह बैठाया गया हूं...

16 फ़रवरी, 2010
चंद्रकांता संतति - भाग 7
इंद्रजीत सिंह- हां, मैं इस हिंडोले के पास जाता हूं। तुम देखो, वे औरतें किधर गईं?
आनंद सिंह- बहुत अच्छा।
चाहे जो हो, मगर कुंअर इंद्रजीत सिंह ने उसे पहचान ही लिया जो हिंडोले पर अकेली रह गई थई। भला वह क्यों न पहचानते? जवहरी की नजर दी हुई अंगूठी पर उसकी तस्वीर देख चुके थे, उनके दिल में उसकी तस्वीर खुद गई थी, अब तो मुंहमांगी मुराद पाई, जिसके लिए अपने को मिटाना मंजूर था उसे बिना परिश्रम पाया, फिर क्या चाहिए।
आनंद सिंह पता लगाने के लिए उन औरतों के पीछे गए, मगर वे सब ऐसी भागीं कि झलक तक न दिखाई दी। लाचार आधे घंटे तक हैरान होकर फिर उस हिंडोले के पास पहुंचे, हिंडोले के पास बैठी हुई उस औरत को कौन कहे, अपने भाई को भी वहां न पाया। घबराकर इधर-उधर ढूंढ़ने और पुकारने लगे, यहां तक कि रात हो गई और यह सोच कर किश्ती के पास पहुंचे कि शायद वहां चले गए हों, लेकिन वहां भी सिवाय उस बूढ़े खिदमतगार के किसी दूसरे को न देखा। जी बेचैन हो गया, खिदमतगार को सब हाल बताकर बोले- 'जब तक अपने प्यारे भाई का पता नहीं लगा लूंगा, मैं घर नहीं जाऊंगा। तू जाकर यहां का हाल सभी को खबर कर दे।'
खिदमतगार ने हर तरह से आनंद सिंह को समझाया और घऱ चलने के लिए कहा, मगर कुछ फायदा न निकला। लाचार उसने किश्ती उसी जगह छोड़ी और पैदल रोता-कलपता किले की तरफ रवाना हुआ, क्योंकि यहां जो कुछ हो चुका था उसका हाल राजा वीरेंद्र सिंह से कहना भी उसने आवश्यक समझा।
चौथा बयान
खिदमतगार ने किले में पहुंच कर और यह सुनकर कि इस समय दोनों राजा एक ही जगह बैठे हैं, कुंअर इंद्रजीत सिंह के गायब होने का हाल और सबब जो कुंअर आनंद सिंह की जुबानी सुना था, महाराज सुरेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह के पास हाजिर होकर अर्ज इस खबर के सुनते ही उन दोनों के कलेजे में चोट-सी लगी। थोड़ी देर तक घबराहट के सबब कुछ सोच न सके कि क्या करना चाहिए। रात भी एक पहर से ज्यादे जा चुकी थी। आखिर जीत सिंह, तेज सिंह और देवी सिंह को बुलाकर खिदमतगार की जुबानी जो कुछ सुना था कहा और पूछा कि अब क्या करना चाहिए? किया।
तेज सिंह- उस जंगल में इतनी औरतों का इकट्ठे होकर गाना-बजाना और इस तरह धोखा देना बेसबब नहीं है।
सुरेंद्र सिंह- जब से शिवदत्त के उभरने के खबर सुनी है, सदा एक खटका-सा बना रहता है, मैं समझता हूं यह भी की शैतानी है।
वीरेंद्र सिंह- दोनों लड़के ऐसे कमजोर तो नहीं हैं कि जिसका जी चाहे, उन्हें पकड़ ले।
सुरेंद्र सिंह- ठीक है, मगर आनंद का भी वहां रह जाना बुरा ही हुआ।
तेज सिंह- बेचारा खिदमतगार जबरदस्ती साथ हो गया था, नहीं तो पता भी न लगता कि दोनों कहां चले गए। उनके बारे में जो कुछ सोचना है सोचिए, मगर मुझे जल्द इजाजत दीजिए कि हजार सिपाहियों को साथ लेकर वहां जाऊं और इसी वक्त उस छोटे जंगल को चारों तरफ से घेर लूं। फिर जो कुछ होगा देखा जाएगा।
सुरेंद्र सिंह- (जीत सिंह से), क्या राज है?
जीत सिंह- तेज सिंह ठीक कहता है, इसे अभी जाना चाहिए।
हुक्म पाते ही तेज सिंह दिवानखाने के ऊपर बुर्ज पर चढ़ गए जहां बड़ा-सा नक्कारा और उसके पास ही एक भारी चोब इसलिए रखा हुआ था कि वक्त-बेवक्त जब कोई जरूरत आ पड़े और फौज को तुरंत तैयार करना हो तो इस नक्कारे पर चोब मारी जाए। इसकी आवाज भी निराले ढंग की थी जो किसी नक्कारे की आवाज से मिलती न थी और इसके बजाने के लिए तेज सिंह ने इशारे मुकर्रर किए हुए थे।
तेज सिंङ ने चोब उठाकर जोर से एक दफे नक्कारे पर मारा जिसकी आवाज तमाम शहर में ही नहीं, बल्कि दूर-दूर तक गूंज गई। चाहे इसका सबब किसी शहर वाले की समझ में न आया हो, मगर सेनापति समझ गया कि इसी वक्त हजार फौजी सिपाहिओं की जरूरत है जिसका इंतजाम उसने बहुत जल्द किया।
तेज सिंह अपने सामान से तैयार हो किले के बाहर निकले और हजार सिपाही तथा बहुत से मशालचियों को साथ ले उस छोटे से जंगल की तरफ रवाना हो कर बहुत जल्दी ही वहां जा पहुंचे।
थोड़ी-थोड़ी दूर पर पहरा मुकर्रर करके चारों तरफ से उस जंगल को घेर लिया। इंद्रजीत सिंह तो गायब हो ही चुके थे, आनंद सिंह के मिलने की बहुत तरकीब की गई, मगर उनका भी पता न लगा। तरद्दुत में रात बिताई, सबेरा होते ही तेंज सिंह ने हुक्म दिया कि एक तरफ से इस जंगल को तेजी के साथ काटना शुरू करो जिससे दिनभर में तमाम जंगल साफ हो जाए।
उसी समय महाराज सुरेंद्र सिंह और जीत सिंह वहां आ पहुंचे। जंगल का काटना इन्होंने भी पसंद किया और बोले कि - 'बहुत अच्छा होगा अगर हम लोग इश जंगल से एक दम ही निश्चित हो जाएं।'
इस छोटे जंगल को काटते देर ही कितनी लगती थी, तिस पर महाराज की मुस्तैदी के सबब यहां कोई भी ऐसा नजर नहीं आता था जो पेड़ों की कटाई में न लगा हो। दोपहर होते-होते जंगल कट के साफ हो गया, मगर किसी का कुछ पता न लगा। यहां तक कि इंद्रजीत सिंह की तरह आनंद सिंह के भी गायब हो जाने का निश्चय करना पड़ा। हां, इस जंगल के अंत में एक कमसिन नौजवान हसीन और बेशकीमती गहने-कपड़े से सजी हुई औरत की लाश पाई गई जिसके सिर का पता न था।
यह लाश महाराज सुरेंद्र सिंह के पास लाई गई। अब सभी की परेसानी और बढ़ गई और तरह-तरह के ख्याल पैदा होने लगे। लाचार उस लाश को साथ लिए शहर की तरफ लौटे। जीत सिंह ने कहा- 'हम लोग जाते हैं, तारा सिंह को भेज अब ऐयारों को जो शिवदत्त की फिक्र में गए हुए हैं, बुलवाकर इंद्रजीत सिंह और आनंद सिंह की तलाश में भेजेंगे, मगर तुम इसी वक्त उनकी खोज में जहां तुम्हारा दिल गवाही दे, जाओ।'

सदस्यता लें
संदेश (Atom)